नई दिल्ली, मार्च 19 -- अगर आप अपने छोटे बेडरूम को एक शानदार मिनी होम थिएटर में बदलना चाहते हैं, तो एक सही प्रोजेक्टर का चुनाव करना बहुत ज़रूरी है। छोटे कमरों में सबसे बड़ी चुनौती सीमित जगह और दीवार से कम दूरी की होती है। इसीलिए, हमेशा शॉर्ट थ्रो फीचर्स वाला प्रोजेक्टर ही चुनें, जो मात्र 3 से 5 फीट की दूरी से भी 80-100 इंच की बड़ी और साफ इमेज दिखा सके। दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात है कीस्टोन करेक्शन बेडरूम में अक्सर प्रोजेक्टर को बिल्कुल सीधा रखने की जगह नहीं होती। ऐसे में ऑटो-कीस्टोन फीचर यह सुनिश्चित करता है कि अगर प्रोजेक्टर किसी कोने या तिरछी टेबल पर भी रखा हो, तो दीवार पर स्क्रीन एकदम सीधी और चौकोर दिखे। बेहतरीन अनुभव के लिए कम से कम 1080p रेजोल्यूशन और 2000 से 3000 लुमेन्स वाली ब्राइटनेस वाला मॉडल चुनें। साथ ही, बेडरूम को तारों के जाल से ...