नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इंडियन नेशनल टीचर्स' कांग्रेस (इंटेक) ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर गहरी नाराजगी जताई है। इंटेक के अध्यक्ष प्रो. पंकज गर्ग ने कहा कि यह बजट एक बार फिर सार्वजनिक उच्च शिक्षा की बुनियादी चुनौतियों को संबोधित करने में विफल रहा है। उनके अनुसार आयकर के नाम पर दिखाई गई सीमित राहत वेतनभोगी वर्ग, खासकर कॉलेज और विश्वविद्यालय शिक्षकों तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंचती। प्रो. गर्ग ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए आवंटन में केवल मामूली वृद्धि की गई है, जबकि बुनियादी ढांचे, नियमित संकाय भर्ती, शोध सहायता और छात्रवृत्तियों के लिए कोई ठोस बढ़ोतरी नहीं की गई। चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम, बढ़ी हुई शोध पर्यवेक्षण जिम्मेदारियों और सतत मूल्यांकन प्रणाली के चलते विश्वविद्यालयों पर कार्यभार लगातार बढ़ रहा ह...