नई दिल्ली, फरवरी 1 -- Budget Impact: केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर्स और ऑप्शन्स पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (SST) बढ़ाए जाने के बाद रविवार को विशेष वीकेंड ट्रेडिंग सेशन के दौरान ब्रोकरेज और एक्सचेंज स्टॉक्स में भारी बिकवाली देखने को मिली। इससे बीएसई, ग्रो और एंजल वन के शेयरों में 13.5% तक की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के शेयर 2,517.30 रुपये तक गिरे, जबकि एंजल वन के शेयर 2,284.70 रुपये तक लुढ़के।एसटीटी में बढ़ोतरी के प्रस्ताव बजट 2026 के प्रस्तावों के तहत, फ्यूचर्स ट्रांजैक्शन पर एसटीटी 0.02% से बढ़ाकर 0.05% करने का प्रस्ताव है। ऑप्शन प्रीमियम पर यह टैक्स 0.10% से बढ़ाकर 0.15% किया जाएगा, जबकि ऑप्शन एक्सरसाइज पर लगने वाला एसटीटी 0.125% से बढ़ाकर 0.15% कर दिया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह कदम कैपिटल मार्केट्स के F&O से...