नई दिल्ली, फरवरी 1 -- Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026 में कई वस्तुओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। सरकार का साफ मकसद है कि कच्चे माल और जरूरी इनपुट की लागत घटे, देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिले और भारतीय उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनें। बजट में घोषित ये नए कस्टम ड्यूटी रेट्स 2 फरवरी 2026 से लागू होंगे। खास बात यह है कि कई रणनीतिक और जरूरी सेक्टरों में ड्यूटी को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़े सामान पर राहत सरकार ने क्रिटिकल मिनरल्स और रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़े सामान पर बड़ी राहत दी है। रेयर-अर्थ मिनरल मोनाजाइट पर कस्टम ड्यूटी को 2.5% से घटाकर शून्य कर दिया गया है। वहीं सोलर ग्लास बनाने में इस्तेमाल होने वाले सोडिय...