नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- बजाज पल्सर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। बजाज ऑटो ने अपनी फ्लैगशिप नेकेड मोटरसाइकिल- Bajaj Pulsar NS400Z का एक नया वर्जन लॉन्च किया है। बाइक का नया वर्जन 349 सीसी इंजन से लैस है। इस अपडेट के बाद मोटरसाइकिल 18% जीएसटी ब्रैकेट में आ गई है। इससे इसकी कीमत में कमी आई है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,80,092 रुपये रखी गई है। कंपनी का कहना है कि अपडेटेड NS400Z से ग्राहकों को 24,500 रुपये तक की बचत हो रही है। यह बचत न केवल कम एक्स-शोरूम कीमत के कारण है, बल्कि इंश्योरेंस प्रीमियम और रेजिस्ट्रेशन चार्ज में कमी के कारण भी है। अफोर्डेबल होने से बजाज की यह फ्लैगशिप पल्सर अब ज्यादा लोगों के बजट में आ गई है।जबर्दस्त हैं इस पल्सर के फीचर बाइक में ऑफर किया जा रहा नया 349cc इंजन 9,000rpm पर 40.6bhp की ताकत...