रांची, फरवरी 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में आंकड़ों की बाजीगरी करने की बजाय दूरदृष्टि दिखाने की जरूरत थी। उन्होंने पूछा है कि रोजी-रोजगार, युवाओं के कौशल और क्षमता विकास तथा पलायन रोकने के लिए सरकार के पास आखिर विजन क्या है। सिर्फ विदेशों के दौरे को उपलब्धियों में नहीं शामिल किया जा सकता। हर पढ़ा-लिखा नौजवान बजट की खामियों और मजबूत पक्ष को बखूबी समझ रहा है। जयराम ने कहा, राज्य में लगभग 22 लाख छोटे और सीमांत किसान हैं। इस लिहाज से कृषि विभाग के बजट पर प्राथमिकता नहीं दिख रही है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जरूर कुछ घोषणाएं की गई हैं. लेकिन सरकार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट भाषण को भी पीछे मुड़कर देखना था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.