नई दिल्ली, फरवरी 1 -- केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजट को सकारात्मक एवं स्वागत योग्य बताया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार का यह बजट विकसित भारत बनाने के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। यह बजट प्रगतिशील एवं भविष्योन्मुखी है। इस बजट के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा देश के विकास की गति को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। सीएम ने कहा है कि इस बार केंद्रीय बजट में देश में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई है। इसमें वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनने से बिहार को भी काफी फायदा होगा। साथ ही बजट में देश भर में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग बनाने की घोषणा की गई है। इसके तहत पटना और वाराणसी में जहाज मरम्मत की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जलमार्ग...