लखनऊ, दिसम्बर 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुपूरक बजट विधान सभा में सोमवार को दोपहर 12:20 बजे पेश करेगी। अनुपूरक पेश होने के विधान सभा में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर चर्चा भी होगी। विधान सभा से जारी कार्यसूची के मुताबिक सदन प्रस्ताव करेगा कि 7 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे हुए। यह स्मरणोत्सव भारत की राष्ट्रीय पहचान के विकास में इस गीत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है और आधुनिक भारत में राष्ट्रवाद, एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को पुष्ट करता है। हाल ही में शीतकालीन सत्र में लोकसभा व राज्यसभा में भी वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर चर्चा हुई थी। जानकारी के मुताबिक यूपी विधानसभा में तकरीबन चार घंटे चर्चा होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.