कन्नौज, फरवरी 11 -- कन्नौज, संवाददाता। प्रदेश सरकार का बजट पेश होने के बाद जिले में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। सत्ता पक्ष जहां इसे विकासोन्मुख और दूरदर्शी बता रहा है, वहीं विपक्ष का आरोप है कि कन्नौज जैसे जिलों की जमीनी जरूरतों को नजरअंदाज किया गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देगा और वन ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य की दिशा में मजबूत कदम है। सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण से किसानों को खाद उपलब्धता में सहूलियत मिलेगी। मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय, स्मार्ट स्कूल और शिक्षकों के लिए कैशलेस उपचार जैसी योजनाएं शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएंगी। महिला सशक्तीकरण के लिए रानी लक्ष्मीबाई योजना और राजकीय पॉलिटेक्निक में स्मार्ट क्लासेज की व्यवस्था को भी जिले के युवाओं के लिए लाभकारी बताया गया। वहीं विपक्ष का तर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.