मुरादाबाद, फरवरी 5 -- केंद्रीय बजट पर प्रभारी मंत्री अनिल कुमार जानकारी देंगे। केंद्र सरकार के जारी बजट को लेकर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार की प्रेस कांफ्रेंस सर्किट हाउस में बारह बजे से आयोजित की जा रही है। इसमें वह विस्तार से बात करेंगे कि इस बजट में क्या मिला है। आगामी भविष्य के लिहाज से बजट कितना महत्वपूर्ण है। इस दौरान भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...