कानपुर, फरवरी 14 -- मंगलपुर, संवाददाता। मंगलपुर क्षेत्र के सबलपुर गांव में शनिवार को रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार ने केंद्रीय बजट पर चर्चा की। वहीं जन शिकायतों को सुना। मंगलपुर क्षेत्र के सबलपुर गांव में शनिवार को रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार ने केंद्रीय बजट पर चर्चा करते हुए कहां कि विकसित भारत के लक्ष्य के तहत सरकार द्वारा गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और सभी के लिए विकासशील योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना में आवंटित धनराशि में वृद्धि की गई है। वहीं युवाओं के लिए कौशल विकास व डिजिटल शिक्षा पर जोर दिया गया है। कोई किसानों की खुशहाली के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। बजट में धूम्रपान जैसी वस्तुओं की कीमतों में इजाफा किया गया है वही घरेलू उपयोग में होने वाले सभी सामान सस्ते किए गए हैं ।जिससे आम जनता को लाभ हो सके । वह...