गढ़वा, फरवरी 2 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रविवार को सदन में केंद्रीय बजट पेश होते ही जिले के औद्योगिक और कारोबारी हलकों में हलचल तेज हो गई। सत्तापक्ष और विपक्ष ने बजट पर मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बबलू पटवा ने शहर के मेन रोड स्थित अपने प्रतिष्ठान में बजट भाषण के दौरान सदस्य बड़ी स्क्रीन पर नजरें टिकाए बैठे रहे। जैसे ही पुरानी योजनाओं के लिए आवंटन जारी रखने और कुछ में बढ़ोतरी की घोषणा हुई, सभागार में तालियों की गूंज सुनाई दी। खासकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) से जुड़ी योजनाओं को निरंतर समर्थन मिलने को सकारात्मक संकेत माना गया। रेलवे के लिए घोषित प्रोजेक्ट्स ने भी खासा ध्यान खींचा। झारखंड से गुजरने वाले रूटों के आधुनिकीकरण, स्टेशन विकास और माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने की घोषणाओं का चैंबर सदस्यों ने स्वा...