बाराबंकी, मार्च 27 -- सिरौलीगौसपुर। सिरौलीगौसपुर गांव की पानी टंकी का निर्माण बजट न आने से दो वर्षों से अधर में लटका है। पानी टंकी का निर्माण कार्य पूर्ण न होने से सिरौलीगौसपुर के लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। तहसील सिरौलीगौसपुर सदर गांव में दो वर्षों से बनवाई जा रही पानी की टंकी का कार्य बजट के न आने से अधर में लटका हुआ है। केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन है। जिसका कार्य करीब दो वर्ष पूर्व शुरू हुआ था अब तक पूरा नहीं हो सका। गांव के निवासी अशोक कुमार यादव, रामदीन रावत आदि का कहना है कि कई महीनों से काम बंद है। पानी टंकी का निर्माण पूर्ण करवा कर गांव में पानी की सप्लाई शुरू करवाई जाए ताकि गांव वालों के साथ साथ स्कूल, अस्पताल, ब्लाक तहसील को आने जाने वाले राहगीरों को भी शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.