हरदोई, दिसम्बर 31 -- हरदोई। जल निगम नगरीय की अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत संचालित नगर पुनर्गठन पेयजल परियोजना की रफ्तार बजट की कमी के चलते धीमी पड़ती नजर आ रही है। 42 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना के सापेक्ष अब तक मात्र सात करोड़ रुपये ही जारी हो सके हैं, जिसके चलते कुल कार्य का केवल 20 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। यदि समय रहते शेष बजट उपलब्ध नहीं हुआ, तो निर्धारित समय सीमा अप्रैल 2026 तक योजना को पूरा करना मुश्किल हो जाएगा। इस संबंध में अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परियोजना का शुभारंभ जुलाई 2025 में किया गया था और इसे अप्रैल 2026 तक पूरा किया जाना है। योजना के तहत नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ और व्यवस्थित किया जाना है, ताकि भविष्य की जरूरतों को भी पूरा किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आ...