बागेश्वर, फरवरी 8 -- बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग संघर्ष समिति की यहां आयोजित बैठक में रेल परियोजना के लिए बजट स्वीकृत न होने पर नाराज़गी जताई गई। बैठक के बाद समिति से जुड़े लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि 22 वर्षों से जिले में आंदोलन की अलख जगी हुई है, लेकिन केंद्र सरकार बजट स्वीकृत करने के बजाय लोगों को केवल बरगलाने का काम कर रही है। इस तरह के रवैये को कतई सहन नहीं किया जाएगा। समिति से जुड़े लोग रविवार को तहसील परिसर पहुंचे, जहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। इसके बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग के लिए वर्ष 2004 से जिले में आंदोलन चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.