नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, व.सं.। केंद्रीय बजट को व्यापारिक संगठन कैट (कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) ने उच्च आकांक्षाओं और दूरदर्शी सोच वाला दस्तावेज बताया है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि यह पहली बार है जब एमएसएमई क्षेत्र को बजट के केंद्र में रखा है। उन्होंने 10,000 करोड़ के एसएमई ग्रोथ फंड की घोषणा का स्वागत करते हुए सरकार द्वारा एमएसएमई को 'विकास के चैंपियन' के रूप में मान्यता दिए जाने का स्वागत किया। खंडेलवाल ने कहा कि कॉरपोरेट मित्र योजना अनुपालन को आसान बनाकर व्यापारिक माहौल में बड़ा बदलाव लाएगी। वहीं, लॉजिस्टिक सेक्टर में 5,98,520 करोड़ रुपये का आवंटन माल ढुलाई को तेज, सस्ता और बेहतर बनाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.