नई दिल्ली, मार्च 16 -- आज के डिजिटल दौर में ट्रैवल प्लानिंग पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है। पहले किसी ट्रिप की योजना बनाने के लिए लोगों को घंटों इंटरनेट पर सर्च करना पड़ता था, लेकिन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से यह काम कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है। AI टूल्स आपकी पसंद, बजट और यात्रा की तारीख के आधार पर सस्ती फ्लाइट, होटल और घूमने की जगहों के सुझाव दे सकते हैं। इससे ना सिर्फ समय बचता है बल्कि पैसे भी बचाए जा सकते हैं। अगर आप कम बजट में घूमना चाहते हैं, तो AI की मदद से ट्रैवल प्लानिंग करना एक स्मार्ट तरीका हो सकता है।1. सस्ते फ्लाइट टिकट ढूंढने में मदद ट्रैवल का सबसे महंगा हिस्सा अक्सर फ्लाइट टिकट होता है। AI आधारित कई ट्रैवल प्लेटफॉर्म ऐसे होते हैं जो अलग-अलग एयरलाइंस की कीमतों की तुलना करके सबसे सस्ती फ्लाइट खोजने में मद...