बजट खत्म, कैंसर मरीजों के इलाज पर संकट
लखनऊ, जून 6 -- चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में असाध्य योजना का बजट खत्म हो गया है। इसकी वजह से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जांच से लेकर इलाज तक प्रभावित है। रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी व ऑपरेशन तक के लिए मरीजों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। गुजरे दो माह से बजट नहीं मिला है। संस्थान की ओपीडी में प्रतिदिन 400 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। करीब 300 बेड हैं। अधिकांश बेड भरे रहते हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से कैंसर मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं। गरीब मरीजों के लिए यहां आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री राहत कोष, प्रधानमंत्री राहत कोष और असाध्य रोग योजना जैसी सुविधाएं संचालित हैं। असाध्य योजना में करीब 130 मरीज पंजीकृत हैं। वर्ष 2024-25 में शासन ने एक करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध कराया था। इसके बाद फरवरी में एक करोड़ रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.