अमरोहा, फरवरी 3 -- अमरोहा। रविवार को पेश किए गए आम बजट की सांसद कंवर सिंह तंवर ने सराहना की व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। कहा कि यह बजट विकसित भारत के सपनों का आधार है। बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रख कर बनाया गया है। जिले को भी बड़ी सौगातें मिली हैं। महिला कल्याण एवं शिक्षा को ध्यान में रखते हुए गर्ल्स हॉस्टल बनेगा। बताया कि उन्होंने क्षेत्र के लिए संसद में कई बार ट्रॉमा सेंटर की मांग की। इस बजट में जिला अस्पताल की क्षमता 50 प्रतिशत बढ़ाने व इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक एम्स देने की योजना बनाई गई है। इससे गंभीर मरीजों को इमरजेंसी सुविधाओं के साथ समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...