कोडरमा, फरवरी 25 -- झारखंड सरकार के द्वारा अधिवक्ताओं के लिए किया गया पहल एक सराहनीय पहल है। जिसके लिए सरकार की प्रशंसा जितनी भी की जाय कम है। अधिवक्ताओं के पेंशन, स्वास्थ्य समेत नये अधिवक्ताओं के लिए उठाये जाने वाला कदम काफी सराहनीय है। इसके लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बधाई के पात्र हैं। अरुण ओझा, अधिवक्ता झारखंड सरकार अधिवक्ताओं के लिए बजट में कई सुविधा दिया है। सरकार के द्वारा जहां अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा के तहत इलाज की सुविधा के लिए उचित कदम उठाया गया है, तो अधिवक्ताओं के पेंशन के लिए भी सार्थक कदम उठाया गया है। नये अधिवक्ताओं के प्रति भी सरकार की सोच काफी सराहनीय है। रौशन सिन्हा, अधिवक्ता क्या कहते हैं छात्र सरकार के द्वारा युवाओं के प्रति भी अच्छी सोच सामने आ रही है। रोजगार सृजन और सरकारी विभागों में रिक्त पद भरने के ...