संभल, फरवरी 15 -- भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र चंदौसी के अंतर्गत केंद्रीय बजट 2026 विधानसभा चौपाल का आयोजन विकासखंड बनियाखेड़ा परिसर में किया गया। जिसमें बजट को चहुमुखी विकास व कल्याणकारी बताया गया । कार्यक्रम में पूर्व विधान परिषद सदस्य परमेश्वर लाल सैनी ने केंद्र सरकार के बजट को चहुंमुखी और बहुमुखी विकास के लिए जनकल्याणकारी बजट बताया। महिलाओं, युवाओं, किसानों समेत सभी क्षेत्र में बजट पर काम किया गया है। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विशेष कार्य किया गया है। चौधरी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार हो चाहे प्रदेश की सरकार हो जनता के हित में बहुत अच्छा कार्य कर रही है। कार्यक्रम में राज्य मंत्री प्रतिनिधि रामपाल सिंह ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज कठेरिया ने किया। इस दौरान प्रमुख...