नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि करोड़ों रुपये के शिक्षा बजट आवंटन के बावजूद सरकारी स्कूलों में सत्र शुरू होने के बाद आठवीं कक्षा के छात्रों को किताबें नहीं मिल पाई हैं। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि इससे भाजपा सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता प्रगट होती है। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था भी धराशायी हो चुकी है। शिक्षा के अधिकार के तहत लाखों छात्र किताब मिलने का इंतजार कर रहे हैं। नया सत्र एक अप्रैल से शुरू हो चुका है। लेकिन, अभी तक आठवीं के छात्रों को किताबें नहीं मिल पाई हैं। यादव ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को व्यवस्थित रूप दिया था। उसके बाद सरकारे...