मथुरा, फरवरी 12 -- जिला में कोषागार में मृतक पेंशनरों की पेंशन घोटाले की जांच में सहायक लेखाकार अभिषेक श्रीवास्तव को दोषी पाया गया है। जांच में सहायक लेखाकार पर छह मृतक पेंशनरों की पेंशन के 1.62 करोड़ से अधिक अपने खाते में ट्रांसफर किए जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद सहायक लेखाकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उसके विरुद्ध थाना सदर में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। बताते चलें कि करीब दस दिन पूर्व जिला कोषागार में हुए आडिट में इस घोटाले का खुलासा हुआ था। मामला प्रकाश में आने के बाद से ही सहायक लेखाकार अभिषेक श्रीवास्तव लापता हो गये। घोटाले की गंभीरता को देखते हुए अपर निदेशक (एडी) पेंशन, आगरा महिमा चंद्र ने कोषागार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान उन्होंने वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित महत्वपूर्ण अभिलेख (दस्तावेज) और कंप्यू...