संभल, फरवरी 2 -- वित्त मंत्री द्वारा रविवार को पेश किए गए बजट में टियर-2 और टियर-3 शहरों तथा मंदिर शहरों के विकास का प्रस्ताव रखा गया है। संभल टियर -3 के अंतर्गत आता है। संभल जैसे तीर्थ नगरों के लिए यह बड़ी सौगात मानी जा रही है। शहर के लोगों को उम्मीद है कि इससे संभल के धार्मिक स्थलों के विकास को और गति मिलेगी और पर्यटन-आधारित अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। पहले ही संभल को तीर्थों के विकास के लिए कई करोड़ रुपये का बजट मिल चुका है और यम तीर्थ समेत कई प्रमुख तीर्थों पर कार्य जारी है। अब नए प्रस्ताव के बाद कार्य और तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है। लोगों का मानना है कि बेहतर सड़क, परिवहन, यात्री सुविधाएं और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण से शहर की छवि और बढ़ेगी और स्थानीय व्यापार को भी मजबूती मिलेगी। बजट में टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.