अलीगढ़, फरवरी 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गांव देहात की छात्राएं शहर में उच्च शिक्षा हासिल करने से रह जाती है। कारण आर्थिक परेशानी के कारण वह किराए पर नहीं रह सकती। बेटियों को उच्च शिक्षा हासिल हो इसके लिए सरकार ने हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की है। जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाली लड़कियों को सुरक्षित माहौल मुहैया होगा। सरकार ने लड़कियों की शिक्षा में भागेदारी बढ़ाने के लिए अहम घोषणा की है, जिससे अब गांवों या छोटे इलाकों में रहने वाली लड़कियों को शहरों में उच्च शिक्षा के लिए जाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। केंद्र सरकार ने बजट में हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल की घोषणा की हैञ दरअसल इन गर्ल्स हॉस्टल के बन जाने के बाद लड़कियों को घर से बाहर सुरक्षित और आसान निवास की सुविधा मिलेगी। इससे दूसरे शहरों में रहकर या बड...