सीवान, फरवरी 4 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार में नीतीश सरकार के वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट मंगलवार को पेश किया। बिहार बजट को सीवान जिला के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय अर्थशास्त्रियों के अनुसार, यह बजट भले ही किसी एक जिले के नाम से विशेष घोषणा न करता हो, लेकिन इसके क्षेत्रीय, सामाजिक व आधारभूत संरचना से जुड़े प्रावधान सीवान जैसे कृषि व श्रम प्रधान जिले को प्रत्यक्ष व परोक्ष लाभ पहुंचाने वाले हैं। बजट में कृषि व ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी गई है, जिसका सीधा असर सीवान के किसानों पर पड़ेगा। सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने, नलकूप व लघु सिंचाई योजनाओं के विस्तार, कृषि यंत्रिकरण व फसल बीमा जैसी योजनाओं के लिए आवंटन बढ़ाया गया है। इससे धान, गेहूं, मक्का, सब्जी व दलहन उत्पादन करने वाले जिले...