मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। केंद्रीय बजट में आम आयकरदाताओं को बड़ी राहत मिली है। इसका लाभ जिले के एक लाख से अधिक आयकरदाताओं को भी होगा। आगामी एक अप्रैल से देश में लागू हो रहे नए इनकम टैक्स एक्ट से अब छोटे टैक्सपेयर्स के लिए आयकर विवरणी दाखिल करना आसान हो जाएगा। अतिरिक्त समय का सबसे अधिक लाभ वेतनभोगी वर्ग को होनेवाला है। खासकर आईटीआर-1 और आईटीआर-2 दाखिल करनेवालों को अब अतिरिक्त एक महीने का समय मिलेगा। वहीं, संशोधित विवरणी दाखिल करने को तीन महीने अतिरिक्त मिलेंगे। अब सामान्य तरीके से 31 जुलाई तो संशोधित विवरणी 31 मार्च तक दाखिल कर पाएंगे। जिले के दो सौ से अधिक छात्र कर रहे विदेश में पढ़ाई: टीसीएस की दर में कटौती का सीधा असर जिले के उन दो सौ से अधिक विद्यार्थियों पर होगा, जो विदेशों में पढ़ रहे हैं। अब उनके अभिभावकों क...