जमशेदपुर, फरवरी 2 -- केंद्रीय बजट में झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए अहम घोषणाएं की गई हैं। वित्त मंत्री ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे का लक्ष्य तय करते हुए सुरक्षा और विकास से जुड़ा व्यापक रोडमैप पेश किया है। इसके तहत सुरक्षा चक्र को और मजबूत करने पर जोर दिया गया है। सुरक्षा संबंधी व्यय (एसआरई) को 20 प्रतिशत बढ़ाकर 3,610.80 करोड़ कर दिया गया है। इसका सीधा लाभ पश्चिमी सिंहभूम और बूढ़ा पहाड़ जैसे दुर्गम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को मिलेगा। इसके अलावा राज्य पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 4,061.34 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे सुरक्षा बलों को अत्याधुनिक ड्रोन, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और बेहतर हथियार उपलब्ध कराए जाएंगे। गृह मंत्रालय ने नए फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस के निर्माण पर भी जोर दिया है, ताकि नक्सलियों के बचे-खु...