मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शी मार्ट से लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सशक्तीकरण के साथ नई पहचान मिलेगी। रविवार को केंद्रीय बजट में विशेष रूप से महिला स्वयं सहायता समूह और लखपति दीदियों को मदद देने को शी मार्ट स्थापित करने की घोषणा की गई। इससे जिले की ढाई लाख से अधिक लखपति दीदियों को मदद मिलेगी। जिले में चार हजार से अधिक महिला उद्यमी बड़े पैमाने पर अपना व्यवसाय कर रही हैं। अधिकांश लखपति दीदी छोटे से बड़े स्तर तक अपना काम कर रही हैं। महिला उद्यमियों ने कहा कि अब अपने सामान का अपना ब्रांड होगा। खेती से जुड़े काम से लेकर हैंडीक्राफ्ट से जुड़ी महिलाओं को इससे मदद मिलेगी। जीविका की डीपीएम अनीशा ने कहा कि वर्तमान में जिले में लखपति दीदियों की संख्या 2 लाख 68 हजार 639 है। 30 हजार से अधिक की आया 5 से 10 लाख: जिले में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.