देवरिया, दिसम्बर 22 -- मेहरौनाघाट(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नदौली-करचो स्थित गौशाला में दो बछड़ों की मौत और कई की हालत नाजुक होने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। वायरल वीडियो के बाद जिला स्तर से जांच के निर्देश जारी किए गए हैं। गौशाला की व्यवस्था, चारा-पानी, ठंड से बचाव और पशु चिकित्सकीय निगरानी को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। रविवार को उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापति ने पशु चिकित्सकों की टीम के साथ गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गौशाला में गोवंशों के लिए पर्याप्त भूसा और हरा चारा उपलब्ध है। ठंड के मौसम में होने वाली बीमारियों को लेकर कराई गई जांच में अधिकांश गोवंश स्वस्थ पाए गए, जबकि नाजुक हालत वाले पशुओं का उपचार जारी है। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने कर्मचारियों को सख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.