बेगुसराय, मई 19 -- एक घोड़ा व एक भैंस भी घायल ग्रामीणों ने गीदड़ को मार गिराया बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादूपुर दियारा में मंगलवार को मकई का भुट्टा छिलने गए एक किशोरी समेत आधा दर्जन से अधिक किसानों पर एक गीदड़ ने अचानक हमला कर दिया। इससे पांचो बुरी तरह जख्मी हो गये। इसके अलावा एक घोड़ा और एक भैंस को भी काट कर घायल कर दिया। इनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आनन -फालन में बहियार में काम करने वाले किसानों ने चार घायलों को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

घायलों की पहचान घायलों में रानी घरारी टोल निवासी सुरेश साह, हालेसर यादव, कुंदन यादव फतेहा निवासी सुरेश साह की 12 वर्षीया पुत्री सबिता कुमारी का नाम शामिल है। जख़्मी कुंदन ने बताया कि बहियार में हमलोग मकई का भुट्टा छिलने गये थे । इसी बीच एक गीदड़ आया और...