बेगुसराय, मार्च 24 -- बछवाड़ा। सोमवार की देर शाम बछवाड़ा जंक्शन के रेलवे गुमटी संख्या-21बी के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक के दोनों पैर कट गए। घायल युवक की पहचान रानी-एक पंचायत के वार्ड संख्या-8 आजाद नगर निवासी पिंकू राम के 18 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के रूप में की गई है। बताया गया है कि उक्त युवक अपने घर से मुरला ढाला के पास रेलवे लाइन पार कर किसी काम से धरमपुर जा रहा था। इसी बीच ट्रैक में पैर फंस गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेल पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए बछवाड़ा सीएचसी पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...