बछवाड़ा में ट्रेन से गिरकर युवक घायल
बेगुसराय, अगस्त 19 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। बरौनी- बछवाड़ा रेलखंड पर रेलवे गुमटी संख्या- 21 के समीप बुधवार की सुबह अज्ञात ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर- 31 खैरूगंज निवासी स्वर्गीय जगदेव उड़ाव के 35 वर्षीय पुत्र मुन्नू उड़ाव के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक सुनील कुमार पांडेय व उप निरीक्षक आर पी यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी बछवाड़ा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया। आरपीएफ ने मोबाइल के जरिए घायल युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.