लखनऊ, जून 11 -- भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) ने रायबरेली में गुरुवार को वन क्षेत्र बछरावां कार्यालय के बाहर वन दारोगा संजय यादव को 18 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। एसीओ की लखनऊ इकाई ने ट्रांजिट परमिट के लिए फार्म पर रिपोर्ट लगाने के बदले घूस मांगे जाने की शिकायत पर अपना जाल बिछाया था।एसीओ के रायबरेली के महाराजगंज क्षेत्र निवासी मो. सलमान वन दारोगा के विरुद्ध ट्रांजिट परमिट के नाम पार घूस मांगे जाने की शिकायत की थी। एसीओ के इंस्पेक्टर वकील पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने वन रेंज बछरावां कार्यालय के सामने आरोपी वन दरोगा संजय यादव को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। यह भी पढ़ें- लकड़ी कटवाने के बदले मांगी 18 हजार की घूस, एंटी करप्शन के बिछाए जाल में फंस गया वन दरोगा राबरेली निवासी आरोपी वन दरोगा के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा...