रायबरेली, अक्टूबर 6 -- बछरावां ,संवाददाता। थानाक्षेत्र के घोरौना गांव में मंगलवार शाम खेत की नाली को लेकर हुए विवाद में एक अधेड़ की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पिता को बचाने पहुंची बेटी को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घोरौना गांव निवासी भगवान दीन यादव (55) पुत्र रामसेवक का गांव के ही कुछ लोगों से खेत की नाली को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने भगवान दीन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़े। परिजन उन्हें उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उनकी मौत...