रामपुर, मार्च 29 -- शाहबाद। गांव भरतपुर निवासी करीब 30 वर्षीय संतोष पत्नी रामबाबू घर पर भैंस के बच्चे को खोल रही थी। इसी दौरान बच्चा अचानक भाग गया और महिला को घसीटते हुए ले गया। जिससे वह घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...