दुमका, सितम्बर 7 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ पर मसानजोर थाना अन्तर्गत मुड़जोड़ा गांव के पास गाय के एक बछड़े को बचाने के दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि उनकी पत्नी एवं पुत्री जख्मी हो गए है। यह घटना रविवार को दोपहर में हुई।

घटना की जांच घटना की खबर मिलने पर मसानजोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का सीएचसी रानेश्वर में भर्ती कराया,जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को बाहर रेफर कर दिया है। मृतक वैद्यनाथ राय (55) रानेश्वर के बनवारी गांव के निवासी थे। वे अपनी पत्नी एवं बेटी के साथ किसी काम से सिंगारी गांव गए थे। वापस लौटने के दौरान मुड़जोड़ा गांव के पास एक मवेशी का बछड़ा बाइक के सामने आ गया। बचाने के दौरान वैद्यनाथ राय बाइक पर अपना नियंत्रण नहीं रख प...