हाजीपुर, फरवरी 19 -- महुआ। दूध संग्रह केंद्र परमानंदपुर लाल में बुधवार को बछड़ी पालन सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मवेशी पलकों को अच्छे नस्ल की गाय और बछड़ी पालन के साथ सीमेन की जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य रूप से पहुंचे सुधा डेयरी के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि अब मवेशी पलकों को अच्छे नस्ल की गाय, भैंस पालना चाहिए। ताकि दूध का उत्पादन में क्रांति लाया जा सके। उन्होंने इसके लिए किसानों को विभिन्न टिप्स भी दिए। मौके पर डॉ पदमबीर सिंह, निदेशक मंडल के सुरेंद्र दास, आदर्श को ऑपरेटिव के शत्रुघ्न राय, डॉ संजय कुमार, सतीश यादव आदि ने भी अपनी बातों को रखा। इस मौके पर सैकड़ो किसान उपस्थित थे। महुआ-06-बछिया पालन जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित पशुपालक।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...