बछगांव में जिला पंचायत निधि से शुरू हुआ खरंजा निर्माण
मथुरा, मई 4 -- ग्राम पंचायत बछगांव में जिला पंचायत निधि से स्वीकृत ईंट खरंजा निर्माण कार्य का शुभारम्भ नारियल फोड़कर किया गया। इस विकास कार्य का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी के बड़े भाई देवी सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान गांव की सरदारी और स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने अपनी परंपरा के अनुरूप मुख्य अतिथि देवी सिंह का साफा बांधकर और चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे निरंतर विकास कार्यों की सराहना की। शिलान्यास के उपरांत मुख्य अतिथि देवी सिंह ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्राथमिकता है, ताकि आम जनमानस को आवागमन में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.