फिरोजाबाद, मई 9 -- नारखी। थाना नारखी के गांव बछगांव में शनिवार को अचानक भरभराकर जर्जर मकान का छज्जा गिर गया। इसमें एक युवक घायल हो गया। लोगों ने उसको बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। बछगांव में सूरज (18) पुत्र सलीक राम अपने घर के बाहर छज्जे के नीचे बैठा था। शनिवार को अचानक छज्जा गिरने से सूरज घायल हो गया। जर्जर हो रहा छज्जा गिरते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने ईंटों और पटिया को हटाया और घायल सूरज को अस्पताल भिजवाया। लोगों ने बताया कि हाल ही में हुई लगातार बारिश के चलते सीलन आ गई थी और छज्जा अब सूखने के बाद गिर गया。

आज लोधी महासभा का होगा मंडलीय सम्मेलन

मक्खनपुर। नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार को महारानी अहिल्याबाई इंटर कॉलेज के प्रांगण में अखिल भारतीय लोध लोधी राजपूत कल्याण महासभा का मंडलीय सम्मेलन आयोजित होगा। मंडल के लोधी...