बछईपुर के डॉ ए राम पांडेय बने गुरु जम्भेश्वर विवि में चेयरपर्सन
गोंडा, मई 24 -- गोण्डा। गोंडा-बस्ती सीमा स्थित बछईपुर गांव ने देश को एक और प्रतिभा दी है। मूल निवासी डॉ. आज्ञाराम पांडेय को हिसार के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर एवं संचार प्रबंधन विभाग का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। डॉ. पांडेय दिल्ली के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। राष्ट्रीय समाचार चैनलों पर मीडिया व ज्वलंत राष्ट्रीय मुद्दों पर विशेषज्ञ विश्लेषण देते हैं।पत्र-पत्रिकाओं में लेख नियमित प्रकाशित होते हैं। पत्रकारिता शिक्षण में नवाचारी पद्धतियों के लिए ख्यात हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से "जनमत निर्माण में मीडिया की भूमिका" विषय पर पीएचडी की। उनके निर्देशन में एक दर्जन शोधार्थी पीएचडी पूर्ण कर चुके हैं। भाई बिपिन पांडेय ने इसे वर्षों के संघर्ष का प्रतिफल बताया। सहपाठी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.