चमोली, नवम्बर 26 -- गैरसैंण, संवाददाता। खंसर घाटी के ग्राम पंचायत बच्छुवाबाण मल्ला में गत 18 नवंबर से पौराणिक पांडव लीला मंचन का मंचन जारी है। कड़क ठंड के बावजूद भी दर्शक देर रात तक मेले का आनंद ले रहे हैं। पांडव लीला मंचन में नंदन नेगी अर्जुन, संजय बिष्ट नार्गाजुन, हीरा सिंह भीम, पुष्कर बभरिक, ध्यान सिंह श्री कृष्ण, उमेदी देवी माता कुंती, लीला देवी द्रोपती व धर्मा देवी बंसता की मुख्य भूमिका में हैं। वही मंच का सफल संचालन धन सिंह बिष्ट एवं रघुवीर नेगी कर रहे हैं। मेला अध्यक्ष पान सिंह नेगी ने बताया कि पांडव लीला मंचन का समापन आगामी 6 दिसंबर को गैंड़ा मेले के साथ होगा। वहीं दूसरी ओर अल्मोड़ा जनपद से सटे पुराना लोहबा गांव में भी गत 17 नवंबर से पांडव लीला आयोजित हो रही है, तथा दर्शक बड़ी संख्या में पहुंच कर पौराणिक पांडव लीला नृत्य देख रहे ह...