बिजनौर, मई 3 -- नजीबाबाद। एमजीएम इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक मॉडल बनाये। एमजीएम इंटर कॉलेज नजीबाबाद में पहली बार विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। नगर पालिका परिषद चेयरमैन इंजि मोअज्जम ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी बच्चों की प्रतिभा को निखारने का एक बेहतरीन माध्यम साबित हो रही है। बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडल और प्रोजेक्ट यह दर्शाते हैं कि आज की युवा पीढ़ी कितनी प्रतिभाशाली और क्रिएटिव है। विशेष रूप से विज्ञान, पर्यावरण और सामाजिक विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट्स ने न सिर्फ ज्ञान को बढ़ाया, बल्कि समाज के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके बेटे स...