गाजीपुर, सितम्बर 6 -- गाजीपुर, संवाददाता। बढ़ापे में होने वाली बीमारी अब बच्चों को गिरफ्त में ले रही है। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध अस्पताल में प्रतिदिन दो से तीन बच्चों और किशोर में जुवेनाइल इडियोपैथिक आर्थराइटिस के लक्षण मिल रहे है। इससे बीमारी की चपेट में आने के बाद बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे अभिभावक भी परेशान है। चिकित्सक बच्चों को दवा देने के साथ ही बचाव के लिए भी सुझाव दे रहे है। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध अस्पताल के बाल रोग विभाग में प्रतिदिन तीन से चार बच्चों का इलाज होता है। इसमें हर दिन दो से तीन से बच्चों में जुवेनाइल इडियोपैथिक आर्थराइटिस के लक्षण मिल रहे है। चिकित्सकों का कहना है कि गाजीपुर में यह बीमारी तेजी से फैल रही है। इससे बच्चों के भव...