बिजनौर, मार्च 29 -- नजीबाबाद। जेड किड्स एकेडमी स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों का शानदार ग्रेजुएशन डे समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर सभी का दिल जीत लिया और अभिभावकों ने बच्चों का उत्साह वर्द्धन किया। जेड किड्स एकेडमी स्कूल मौ बालकराम में प्ले ग्रुप, नर्सरी और एलकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों का ग्रेजुएशन डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन इंजी. मुअज्जम विशिष्ट अतिथि डॉ. शाकिर खान, डॉ. रहमान तसलीम, मास्टर मोहम्मद राहत और रंजीत यादव खिज़र अहमद और फरमान शेख ने बच्चो बच्चों द्वारा दी मई रंगारंग प्रस्तुतियों की सराहना की।इसके साथ ही प्ले ग्रुप के बच्चों को भी ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल रहनुमा परवीन ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। स्कूल संस्थापक जीशान नजीबाबा...