सीतामढ़ी, मार्च 28 -- सीतामढ़ी। पृथ्वी पर पीने योग्य पानी महज तीन फीसदी है। जबकि खारा जल 97% है। इसलिए हमें खारा जल को पीने योग्य बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाते रहना चाहिए। ये बातें गुरुकुल आर्य समाज आवासीय संस्कृत उच्च मॉडल विद्यालय, बैरगनिया के एचएम मनोज कुमार ने कहीं। मौका था विश्व जल दिवस पर बच्चों द्वारा जागरूकता अभियान का। आवासीय संस्कृत उच्च मॉडल विद्यालय में जागरुकता अभियान चलाया गया। बच्चों को चापाकल के पास जल संरक्षण के लिए बनाए गए सोखता को दिखाकर उन्हें प्रेरित किया गया कि अपने घर पर भी सोखता का निर्माण कराए ताकि पानी का संकट उत्पन्न न हो । प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बच्चों से कहा कि पृथ्वी पर पीने योग्य पानी कम है। जबकि खारा जल 97% है अत: हमें खारा जल को पीने योग्य बनाने के लिए राष्ट्रीय अस्तर पर अभियान चलाना चाहि...