नई दिल्ली, मई 26 -- फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्कूल मॉनिटरों की ओर से बच्चों के साथ यौन शोषण, शारीरिक हिंसा और मानसिक प्रताड़ना का भयानक मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक 84 प्रीस्कूल, 20 प्राइमरी स्कूल और 10 डे-केयर सेंटर्स में कुल 100 से अधिक जांच चल रही हैं। तीन से चार साल के छोटे बच्चों तक के साथ कथित बलात्कार के मामले दर्ज हुए हैं। जनवरी से अप्रैल के बीच 78 स्कूल मॉनिटरों को निलंबित किया गया, जिनमें 31 पर यौन शोषण के आरोप हैं। यह भी पढ़ें- 487 मर्दों तक गिनती की और फिर... महिला ने कोर्ट में खोला एक्स प्रेमी का गंदा राज स्कूल मॉनिटर वे एडल्ट होते हैं जो लंच, ब्रेक, आराम के समय और स्कूल के बाद बच्चों की देखभाल करते हैं। ये स्कूल या शिक्षा मंत्रालय की ओर से सीधे नियुक्त नहीं होते, बल्कि स्थानीय काउंसिल से भर्ती किए जाते हैं। अक्स...