बुलंदशहर, मार्च 11 -- विकास खंड क्षेत्र के गांव पीरबियावानी स्थित परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका द्वारा बच्चों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बच्चों की शिकायत पर अभिभावक विद्यालय पहुंचे और मामले की शिकायत प्रधानाध्यापिका से की। आरोप है कि इस दौरान अभिभावकों के साथ अभद्रता भी की गई। हालांकि शिक्षिका ने मारपीट के आरोपों को निराधार बताया है। गांव पीरबियावानी निवासी तस्लीम ने बताया कि उसके और उसके भाई के बच्चे गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। बुधवार को बच्चे विद्यालय से बाहर खेलने के लिए चले गए थे। आरोप है कि इस बात से नाराज शिक्षिका ने बच्चों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की, जिससे उनके हाथों पर नील पड़ गए। अभिभावकों का कहना है कि जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वे विद्यालय पहुंचे और मामले की शिकायत की। इस दौरान शिक्षिका ने उ...