बुलंदशहर, फरवरी 10 -- थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा निवासी अंजू देवी ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि रविवार सुबह उसकी दो पुत्रियां शिवानी व छमा पड़ोसी सुंदर के घर के पास उसके व अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। सुंदर व उसकी पत्नी सरवेश ने उसकी पुत्रियों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जिसमें दोनों को चोटें आई। आरोपी दंपति ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...