इटावा औरैया, मार्च 17 -- क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बच्चों से भरी एक स्कूली वैन अचानक खराब होकर धुआं छोड़ने लगी। गनीमत रही कि बच्चों ने समय रहते वैन से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना गांव नगला गनू के पास भरथना-गोपियागंज मार्ग की है। नगला गनू निवासी अंशुल यादव ने बताया कि बच्चों को लेकर जा रही स्कूली वैन अचानक तेज आवाज के साथ बीच रास्ते में रुक गई और उसमें से तेजी से धुएं का गुब्बार निकलने लगा। देखते ही देखते वैन के अंदर धुआं भर गया, जिससे उसमें बैठे बच्चे घबरा गए और चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्थिति बिगड़ती देख वैन चालक घबरा गया और बच्चों को वैन में ही छोड़कर मौके से भाग निकला। ऐसे में घबराए बच्चों ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही वैन से कूदकर बाहर निकलकर अपनी जान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.